Posts

राजस्थान स्थापना दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डा के शिक्षक दिनेश वैष्णव को राजस्थान गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, प्रशासनिक सेवा व समाज सेवा आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया। देश की राजधानी दिल्ली में राजस्थान के70वे स्थापना दिवस

दुर्घटना में पत्रकार की मौत

Image
जहाजपुर/मुकेश वैष्णव जहाजपुर - दुर्घटना में पत्रकार गणपत शर्मा का निधन ,  शाहपुरा से आते समय आमली बंगला चौराहे पर मोटरसाइकिल साइड में खड़ी  करके फोन पर कर रहे थे बात । पीछे से तेज गति में आई एक पिकअप ने लिया अपनी चपेट में, पिकअप भी पलटी,  शाहपुरा अस्पताल में शर्मा ने तोड़ा दम । बावड़ी गांव के निवासी हैं गणपत शर्मा।  गांव में छाई शोक की लहर  ,पत्रकार संघ ने उनके निधन पर जताया गहरा शोक।।

भगवा फोर्स ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण रुकवाने हेतु उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

Image
मुकेश वैष्णव /बिजोलिया   भगवा फोर्स तहसील बिजोलिया के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण रुकवाने हेतु उपखंड अधिकारी को राज्यपाल कल्याण सिंह के नाम दिया ज्ञापन भगवा फोर्स के पदाधिकारियों और ग्रामीणों द्वारा उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन में कहा है कि सरकारी बेशकीमती जमीन पर वार्ड वार्ड पार्षद और भू माफिया मिलकर बिजोलिया पंचायत की बेशकीमती जमीन पर अवैध  निर्माण कार्य कर रहे हैं जिसे सरकार को बहुत नुकसान हो रहा है उक्त जमीन की डीएलसी रेट 1000 से 1500 वर्ग फिट है लेकिन भू माफियाओं को इन लोगों ने सुपुर्द कर रखी है और इसके पास में ही सरकारी स्कूल और मंदिर। के जगह  है जिस पर भी इन लोगो ने भू माफियाओं को सुपुर्द कर रखी है  बिजोलिया  पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के 200 आवास पास होने के बावजूद भी एक भी आवाज किसी को नहीं दिया गया उक्त जमीन को बिना पट्टे ही लोगों को सुपुर्द कर दी और बिजली कनेक्शन भी दे दिए

भारत सरकार परिषद राजस्थान प्रान्त की प्रांतीय परिषद की सभा हुई सम्पन्न

Image
जहाजपुर /मुकेश वैष्णव भारत विकास परिषद राजस्थान (मध्य)प्रान्त की प्रांतीय परिषद सभा तिथि फाल्गुन बुदी द्वादशी ,2075 , 3 मार्च 2019 रविवार को स्थान माहेश्वरी भवन आजाद नगर भीलवाडा में आयोजक शाखा महाराणा प्रताप के द्वारा आयोजित की गई। जिसमे पूरे वर्ष पर्यन्त प्रान्त की शाखाओं ने जो कार्य किया उसके लिये उनको प्रान्त द्वारा सम्मानित किया गया । जहाजपुर शाखा ने पूरे वर्ष में सर्वाधिक रक्तदान शिविर ओर सर्वाधिक रक्तदान संग्रहण किया, प्रान्त के लक्ष्य में जहाजपुर शाखा का 25०/० योगदान करने हेतु। व प्रान्त स्तरीय भारत को जानो परीक्षा उन्नत तकनीकी और व्यवस्थाओ हेतु राजस्थान मध्य प्रान्त द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमे जहाजपुर शाखा कि तरफ से देवराज सुरतानियाँ सयुक्त महा सचिव राजस्थान मध्य प्रान्त, अध्यक्ष संजय बम्ब, सचिव एडवोकेट रितेश काटिया, कोषाध्यक्ष अमित दाणी ने पुरुस्कार प्राप्त किया। शाखा के सभी सद्स्य इस हेतु बधाई के पात्र ।

खटवाड़ा में ऋण माफी शिविर का आयोजन हुआ 

Image
 【प्रमोद कुमार गर्ग】 बीगोद  27 फरवरी फरवरी--- खटवाड़ा में जी एसएस ऋण माफी शिविर का आयोजन  कार्यक्रम पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस शिविर में 1 करोड ₹50लाख के ऋण माफी प्रमाण पत्र किसानों को दिए गये। जी एस एस के अध्यक्ष मगनलाल लाल जाट खटवाड़ा ने समस्त ग्राम वासियों सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी नगर अध्यक्ष रशीद आसाम नगरपालिका उपाध्यक्ष अनीता सुराणा किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने मुनीरलोहार शिविर प्रभारी जगदीश शर्मा लाडपुरा जी एस एस अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़ सहित कई व्यक्ति उपस्थित

त्रिवेणी  मे महाशिवरात्रि मैले को लेकर तैयारियां शुरू

Image
 ( प्रमोद कुमार गर्ग )बिगोद 27 फरवरी------- महाशिवरात्रि मेले को  लेकर त्रिवेणी में तैयारी  शुरू  हो गई । 4 मार्च को महाशिवरात्रि मेले पर्व मनाया जाएगा। उस दिन सोमवार होने के कारण से विशेष संयोग माना जा रहा है बीगोद पंडित कल्याण भट्ट  ने बताया कि महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7:02 से दोपहर को 3:22 महाशिवरात्रि पूजा का मुहूर्त रहेगा।  हर वर्ष की भांति   इस वर्ष भी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में जागरण के साथ  विभिन्न धार्मिक कार्य कम आयोजन होंगे साथ विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। ग्राम पंचायत मेलोको लेकर मेले स्थल जायजा  देख रेख कर समतल किया जा रहा।  शिवरात्रि का रुद्राभिषेक के साथ  मृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया जाएगा। विशेष रोशनी व सजावट की जाएगी। आसपास के ग्रामीण इस मेले में विशेष रूप से आते है। पुलिस प्रशासन द्वारा मेले  व्यवस्था की जाती है ताकि किस प्रकार की अशांति ना हो। महाशिवरात्रि त्रिवेणी  जागरणके दूसरे दिन त्रिवेणी संगम में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा ।वर्षों से संगम स्थल पर शिवरात्रि...

हादसे में एक कि मौत चार घायल

Image
बाइक सवार को कुचल खंभे से भिड़ी बस, पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत, चार घायल  जहाजपुर  मुकेश वैष्णव  जहाजपुर-देवली मार्ग पर गफूर चौराहे ,mrf शोरूम के पास  आज दोपहर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक निजी बस बेकाबू हो गई और एक अन्य बाइक को चपेट में लेने के बाद बिजली के खंभे से टकरा गई। वहीं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन  अन्य घायल हो गये। वहीं डीपी व बिजली के तार टूट गये। गनीमत रही कि करंट नहीं फैला अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार, देवली मार्ग पर गफूर चौराहे के पास एक निजी बस दोपहर में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बेकाबू हो गई। यह बस एक अन्य बाइक सवार जहाजपुर निवासी फूलचंद पिता घिशु माली को चपेट में लेने के बाद बिजली के खंभे से जा टकराई। वहीं हादसे के दौरान ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बेकाबू होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बिजली की डीपी व तार टूटकर गिर गये। वहीं बाइक सवार फूलचंद की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोग भी घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए जहाजपुर अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर त...