त्रिवेणी मे महाशिवरात्रि मैले को लेकर तैयारियां शुरू
( प्रमोद कुमार गर्ग )बिगोद 27 फरवरी------- महाशिवरात्रि मेले को लेकर त्रिवेणी में तैयारी शुरू हो गई । 4 मार्च को महाशिवरात्रि मेले पर्व मनाया जाएगा। उस दिन सोमवार होने के कारण से विशेष संयोग माना जा रहा है बीगोद पंडित कल्याण भट्ट ने बताया कि महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7:02 से दोपहर को 3:22 महाशिवरात्रि पूजा का मुहूर्त रहेगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में जागरण के साथ विभिन्न धार्मिक कार्य कम आयोजन होंगे साथ विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। ग्राम पंचायत मेलोको लेकर मेले स्थल जायजा देख रेख कर समतल किया जा रहा। शिवरात्रि का रुद्राभिषेक के साथ मृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया जाएगा। विशेष रोशनी व सजावट की जाएगी। आसपास के ग्रामीण इस मेले में विशेष रूप से आते है। पुलिस प्रशासन द्वारा मेले व्यवस्था की जाती है ताकि किस प्रकार की अशांति ना हो। महाशिवरात्रि त्रिवेणी जागरणके दूसरे दिन त्रिवेणी संगम में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा ।वर्षों से संगम स्थल पर शिवरात्रि के उपलक्ष में मेला लगता है मेले में सुबह से लोगों को पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है देर शाम तक ताता लगा रहता है मनोरंजन के लिए डोलर चकरी जूले लगने के लिए लगने के लिए आना शुरू हो गए । त्रिवेणीमेले के बाद बीगोद में तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है यह सौरत मेला 3 दिन चलता है। बिगोद मेला ग्राउंड में मेले की तैयारियां ग्राम पंचायत द्वारा की जाती है पहले दिन मेले में ग्रामीण लोगों लोग ज्यादा आते हैं दूसरे दिन महिलाओं की संख्या रहती है मेले में मिट्टी के बर्तन लोहे के औजार ज्यादा बिकते हैं ।20 वर्ष पूर्व सात दिवसीय मैला लगता समय के साथ बदलाव आ गया।

Comments
Post a Comment