हादसे में एक कि मौत चार घायल
बाइक सवार को कुचल खंभे से भिड़ी बस, पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत, चार घायल
जहाजपुर
मुकेश वैष्णव
जहाजपुर-देवली मार्ग पर गफूर चौराहे ,mrf शोरूम के पास आज दोपहर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक निजी बस बेकाबू हो गई और एक अन्य बाइक को चपेट में लेने के बाद बिजली के खंभे से टकरा गई। वहीं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये। वहीं डीपी व बिजली के तार टूट गये। गनीमत रही कि करंट नहीं फैला अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार, देवली मार्ग पर गफूर चौराहे के पास एक निजी बस दोपहर में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बेकाबू हो गई। यह बस एक अन्य बाइक सवार जहाजपुर निवासी फूलचंद पिता घिशु माली को चपेट में लेने के बाद बिजली के खंभे से जा टकराई। वहीं हादसे के दौरान ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बेकाबू होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बिजली की डीपी व तार टूटकर गिर गये। वहीं बाइक सवार फूलचंद की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोग भी घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए जहाजपुर अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार व जहाजपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह भी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे हैं। उधर, हदसे की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर जमा हो गये, जिनमें आये दिन होने वाले हादसों को लेकर गुस्सा था।

Comments
Post a Comment