आमिर मोहम्मद (शेरू)जिलाध्यक्ष मनोनीत, जिम्मेदारिया बांटी
मुकेश वैष्णव
पंडेर:-राजस्थान मुस्लिम महासभा ने टीम का गठन करते हुए हथौड़ीया(बिहाड़ा)निवासी आमिर मोहम्मद(शेरू)को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।महासभा प्रदेश सचिव इकबाल खान भाटी ने सोमवार को बिहाड़ा ग्राम पंचायत के हथौड़ीया में महासभा की बैठक बुलाई।प्रदेशाध्यक्ष अब्दुल सलाम सांखला के निर्देश पर जिम्मेदारिया बांटी।सर्वसम्मति से आमिर(शेरू)के जिलाध्यक्ष बनने पर बेठक मैं मौजूद हाजी ओर प्रमुख लोगो ने सामाजिक चेतना पर जोर दिया।महासभा प्रदेश सचिव इकबाल खान ने युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जुड़ने व राष्ट्र की मुख्यधारा के साथ चलने का सन्देश दिया।महासभा नेता जाकिर खान, कलीम मोहम्मद, जलालुद्दीन, सुल्तान खान, नवाब खान , रईस खान, सलीम, अख्तर मोहम्मद आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment