जीरा में गर्भवती महिलाओं को लगाये टिके
पंडेर:-मुकेश वैष्णव/
बिहाड़ा ग्राम पंचायत के जीरा गांव में भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं नेहरू युवा केन्द्र भीलवाड़ा के तत्वावधान में आंगनबाड़ी केंद्र परANM मंजू बलाई ने0-5 वर्ष के बच्चो का टीकाकरण किया तथा गर्भवती महिलाओं के टीके लगाए गए एवं नवयुवतियों को आयरन की गोलियां दी।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीनाक्षी मीणा ने गोद भराई रस्म के तहत गर्भवती महिला रिजवान बानू को केंद्र नारियल देकर व माला पहनाकर गोद भराई रस्म को पूरा किया।इस मौके पर राष्ट्रीय युवाकोर स्वमसेवक प्रदीप मीणा, भंवर मीणा, घनश्याम, विजय आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment