भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण मण्डल ने किया कमलदीप अभियान का आयोजन
शाहपुरा /मुकेश वैष्णव
भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण मण्डल शाहपुरा के बैनर तले विधायक एवम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड के निर्देशानुसार कमलदीप अभियान के तहत महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ममता तिवाडी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत ख़ामोर में रंगोली बना कर दीप प्रज्ज्वलित किये गये। कार्यक्रम मे महिला मोर्चा की लीला देवी , बरजी देवी , संतरा देवी , मनभर जाट , निर्मला तिवाडी , सीता जोशी ,लाड़ बाल्दी ,सहित सेकड़ो बहने शामिल हुई
कार्यक्रम में विष्णु दत्त शर्मा , सुरेश तिवाडी ,हनुमान तेली , महावीर तेली , सत्तू तेली ,विक्रम सिंह राठौड़ , सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी के साथ मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत पंचायत प्रभारी गौरीशंकर शर्मा और रामदेव जी फौजी के घर पर भाजपा के झंडे लहराए एवम भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को दोबारा भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

Comments
Post a Comment