हर्षोल्लास से मनाया स्वामी श्री रामचरण महाराज की299 वी जयंती
मुकेश वैष्णव
जहाजपुर- हर्षोल्लास से मनाई स्वामी श्री राम चरण महाराज की 299 वी जयंती।नौ चौक स्थित राम द्वारे से चमन चौराहा, गोपाल जी का मंदिर , गलगटी, सदर बाजार होते हुए निकाली विशाल शोभायात्रा। शोभायात्रा में जय भारती विद्या मंदिर , पूर्णिमा पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया भाग।जगह जगह पर श्रद्धालुओं ने एवं चेतक चौराहे पर नवयुवक कला मंडल संस्थान ने की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा , साथ चल रहे ललित राम जी महाराज व ईश्वर राम जी का माल्यार्पण कर किया स्वागत। चमन चौराहे पर नजर आया सांप्रदायिक सद्भाव का नजारा ।पालिका उपाध्यक्ष लतीफ मोहम्मद ने ललित राम जी महाराज का किया माल्यार्पण। शोभा यात्रा का किया स्वागत रामद्वारा में हुआ धर्म सभा का आयोजन। 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों दी गई श्रद्धांजलि।इस दौरान आयोजन से जुड़े शरद अग्रवाल, बनवारी सिंहल, गणेश चंद्र राड़ी ,कमल बांगड़, घनश्याम नागोरी, नवयुवक कला मंडल संस्थान के अध्यक्ष अनिल कुमार सोनी, संरक्षक प्रभुलाल पंचोली, शशिकांत पत्रिया , रेवती रमन शर्मा, धनराज सिंह, प्रकाश बंडेला, कमल टेलर, शंकर अग्रवाल, सत्यवान सोनी ,पंकज शर्मा , सत्यनारायण सोनी, ओम प्रकाश स्वर्णकार, सत्येंद्र आर्य आदि श्रद्धालु गण एवं श्री राम सेना के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment