रामस्नेही सम्प्रदाय के पुरोधा स्वामी रामचरण महाराज की 299वी जयन्ती कल

जहाजपुर:-मुकेश वैष्णव
17 फरवरी19


कस्बे के नौ चौक में स्थित रामसनेही संप्रदाय के रामद्वारे में आज 
स्वामी रामचरण महाराज की 299वी जयंती  हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी । रामद्वारा के महाराज   
ललित राम महाराज ने बताया कि प्रातः 9:00 बजे नौ चौक स्थित राम द्वारे से स्वामी रामचरण महाराज की विशाल शोभायात्रा शुरू होगी जो कि सदर बाजार होते हुए कस्बे के प्रमुख मार्गो पर गुजरती हुई वापस यथास्थान पहुंचेगी । उसके बाद राम द्वारे में धर्म सभा का आयोजन होगा । जिसे महाराज ललित राम संबोधित करेंगे। शोभायात्रा में स्कूली बच्चे व श्रद्धालु गण भाग लेंगे। शोभा यात्रा का कस्बे के चेतक चौराहे पर नवयुवक कला मंडल संस्थान द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। उक्त आयोजन में आप सभी धर्म प्रेमी बंधु भाग लेकर धर्म लाभ उठाएं।

Comments

Popular posts from this blog

खटवाड़ा में ऋण माफी शिविर का आयोजन हुआ 

चार दिवसीय वीर तेजाजी महाराज का मारवाडी खेल का हुआ आयोजन

बहनो ने बांधी पुलिसकर्मियों को राखी