भगवा फ़ोर्स प्रथम कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न
शाहपुरा/मुकेश वैष्णव
15/01/2019
शाहपुरा:- भगवा फोर्स की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक श्री राम मंदिर कहार समाज उदयभान गेट पर आयोजित हुई जिसमें तहसील अध्यक्ष किशन वैष्णव ने बैठक की अध्यक्षता की और लोकेंद्र शर्मा के सानिध्य में मकर संक्रांति पर आयोजित बैठक मैं गौ सेवा और देश हित को ध्यान में रखते हुए संगठन को सुचारू रूप दिया गया बैठक में भगवा फोर्स द्वारा गायों को चारा डाल कर गौ सेवा का परचम लहराया गया इसी दौरान भगवा फोर्स कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कोषाध्यक्ष पद पर मनोज गुर्जर गौ सेवा प्रमुख कालू लाल जाट सचिव सोहन कहार, चितरांश शर्मा, महेश बोहरा मीडिया प्रभारी अमित वैष्णव को नियुक्त किया गया कार्यक्रम में तहसील महामंत्री दुर्गा लाल कहार शुभम कावड़िया उपाध्यक्ष सांवरिया बलाई बजरंग दल से राजु कहार नंदलाल कहार भंवर बेरवा मुकेश कहार राजेश कहार आदि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment