पंडेर:-(मुकेश वैष्णव)क्षेत्र के बिहाड़ा ग्राम पंचायत के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय हथोडीया में भारत सरकार के निर्देशानुसार एवम नेहरू युवा केन्द्र भीलवाड़ा के तत्वावधान में में विवेकानंद जयन्ती के उपलक्ष् में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया जिसमें निबंध लेखन, भाषण,100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे छात्राओं ने भाग लिया।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम प्रियल कंवर व द्वितीय पूजा रेगर ने प्राप्त किया।तथा100 मीटर दौड़ में प्रथम गुड़िया कीर द्वितीय फैज़ल खान ने हासिल किया।कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रधानाध्यापक श्री मिश्री लाल मीणा ने की एवम विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।राष्ट्रीय युवा कोर प्रदीप मीणा ने प्रतियोगियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।


Comments

Popular posts from this blog

खटवाड़ा में ऋण माफी शिविर का आयोजन हुआ 

चार दिवसीय वीर तेजाजी महाराज का मारवाडी खेल का हुआ आयोजन

बहनो ने बांधी पुलिसकर्मियों को राखी