रामलीला में लंकेश का किरदार निभाने वाले कलाकार रामावतार वैष्णव का निधन
(मुकेश वैष्णव)/जहाजपुर
कस्बे से नवयुवक कला मण्डल व लंकेश का किरदार निभाने वाले संजीदा कलाकार रामावतार वैष्णव का देर रात को ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया।
इस घटना से नवयुवक कला मंडल संस्थान सहित संपूर्ण कस्बे में शोक की लहर छा गई।। राम अवतार जी वैष्णव के निधन से कला मंडल संस्थान को अपूरणीय क्षति हुई है । जिसे कभी कोई भी पूर्ण नहीं कर सकेगा । इस दुखद घड़ी में पूरा कला मंडल संस्थान शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।
वहीं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना कर रहे हैं कि
हमारे वरिष्ठ कलाकार व नवयुवक कला मंडल की जान
राम अवतार वैष्णव की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त और दुखी परिवार जनों को इस वज्रपात सी घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सम्मानीय राम अवतार जी वैष्णव के सहयोग, कर्तव्यनिष्ठा को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। आज संस्थान के प्रत्येक कार्यकर्ता की आंखों में आंसू है। वही राम अवतार वैष्णव लड्डू बाटी बनाने वाले पंडित जी के नाम से कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में प्रसिद्ध है और उन्होंने जो ख्याति अर्जित की है वह हमेशा बनी रहेगी।
Comments
Post a Comment