खाद आने की सूचना मिलते ही सहकारी समिति में लगी भीड़
पंडेर:-बिहाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में खाद की गाड़ी आने सूचना मिलते ही लोगो की भीड़ जमा होने लगी तथा घण्टो इंतजार के बाद एक कट्टा यूरिया खाद का मिला।इन दिनों सिंचाई का समय है किसान रातभर खेतो में फसल की रखवाली व पिलायी करते हैं तथा दिन में खाद के लिए भूखे प्यासे क्रय विक्रय सहकारी समितियों व दुकानों पर भटकते है।शुक्रवार सुबह सहकारी समिति बिहाड़ा में खाद की गाड़ी आने की सुचना पर थोड़ी देर में सैकड़ों लोग सहकारी समिति के वहाँ पहुंचे तथा एक राशन कार्ड पर एक कट्टा दिया गया।

Comments
Post a Comment