पुलिस की सफलता 1 गिरफ्तार7 की तलाश जारी
🖋🖋🖋🖋🖋🖋🖋🖋
पंडेर:-
【मुकेश
वैष्णव】पंडेर26 दिसम्बर ----
बडलियास की डकेती राज खुला
*पुलिस ने बडलियास डकैती का खुलाशा करते हुये 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शेष 7 नामजद आरोपी जो अभी तक फरार है उनकी तलाश जारी है* ? मांडलगढ़ के पुलिस उप अधीक्षक *चैन सिंह महेचा ने प्रेस को बताया कि जिलापुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वरसिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी* के सुपरवीजन में *मन डीएसपी मांडलगढ़ [ चैनसिंह महेचा ] के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जिसने तरीका ए वारदात , सूचना एव तकनीकी सहायता के आधार पर कंजर जाति के आपराधिक गिरोह का इस वारदात में शामिल होने के तथ्यो एंव सबूतो एकत्रित करते हुये राजस्थान एंव मध्यप्रदेश के कंजर डेरो व जंगलो में कई दिनो तक अभियान चलाया गया जिस पर इस वारदात में शामिल गैंग का पता लगाते हुये मनीष पुत्र हेमा कंजर निवासी मण्डावरी को गिरफ्तार कर उसकी ईत्तला पर उसके कब्जे से चोरी गई एक मोटर साईकल बरामद की है* पुलिस के अनुसार अन्य सात आरोपियो को नामजद करते हुये तलाश की जा रही है जो अब तक फरार है शीघ्र ही अन्य आरोपियो को गिरफ्तार कर डकैती का माल बरामद किया जावेगा । *वारदात का खुलाशा करने में डी एस पी सिंह के साथ थानाप्रभारी बडलियास रामगोपाल चौधरी , हरीराम मीणा एएस आई , सत्यनारायण , ताराचंद , सुरेन्द्रसिंह व दिनेश का मुख्य योगदान रहा* ज्ञात रहे दिनांक 20-11-18 को बडलियास कस्बे में जमनालाल स्वर्णकार के घर में घुस कर मध्य रात्री को 8 अपराधियो ने एक बंदुक , तलवार व लाठियां लेकर जमनालाल से मारपीट कर हाथ बांध दिये तथा करीब 60 किलोग्राम चांदी , एक किलो से अधिक सोना तथा 3 लाख रुपये नकद व 2 मोटरसाईकल चुरा कर ले गये थे । *शेष फरार आरोपियो को तलाशने में पुलिस टीम प्रयासरत है* ।
Comments
Post a Comment