पत्रकार संघ ने दिया उपखण्ड अधिकारी को नगर पालिका अध्यक्ष व् सीओ के फिलाफ ज्ञापन
जहाजपुर/ न्यूज
जहाजपुर । बस स्टैंड पर स्थित सुलभ शौचालय का 20 दिन पहले से ही मरम्मत कार्य चल रहा था। जिसका टेंडर कल पालिका में हुआ। पालिका के इस भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर पत्रकार अंजनी पाराशर ने पालिका कार्यालय में जा कर ईओ से इस मामलें पर सवाल पूछने पर पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया साथ ही अशोभनीय व्यवहार करते हुए उन्हें बाहर निकलने को कहा।
इस मामले को लेकर आज राजस्थान पत्रकार संघ जार के जिला प्रतिनिधि दिनेश पत्रिया व अध्यक्ष अनिल सोनी के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी अनीता धरतवाल को ज्ञापन सौंपा।
वहीं इस मामलें मे उपखंड अधिकारी अनिता धरतवाल पत्रकारों को कार्रवाई के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर नियम विरुद्ध कार्य हो रहा है तो इसे में दिखाती हूं और अभी तहसीलदार को भेज कर उक्त निर्माण कार्य भी बंद कराने के निर्देश तहसीलदार को भेजती हूं।
ज्ञापन में पत्रकार संघ ने पालिका ईओ व अध्यक्ष द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए सुलभ कंपलेक्स मरम्मत कार्य में बस बरती जा रही अनियमितता व भ्रष्टाचार के जांच की मांग की है।
वहीं मुख्यमंत्री से लेकर अन्य उच्च अधिकारी को भी ज्ञापन की प्रति भेजी गई है। इसके साथ ही पत्रकार संघ ने कड़ा निर्णय लेते हुए पालिका की खबरें नहीं छापने का निर्णय लिया है। इस मौके पर पत्रकार संघ के अंजनी पाराशर महावीर पुरी, आजाद नेब, हरीश पत्रि या, देवेंद्र सिह,विजय पाराशर, रवि जोशी, खाजू खा मौजूद
Comments
Post a Comment