जहाजपुर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ असंतुष्ट पार्षद पेश नहीं कर सके अविश्वास प्रस्ताव
भीलवाडा नगर परिषद सभापति के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से मामला दर्ज हुआ ही है कि जहाजपुर नगर पालिकाध्यक्ष विवेक मीणा राजनीतिक संकट में फंसते नजर आ रहे हैं। पालिकाध्यक्ष मीणा के खिलाफ असंतुष्ट पार्षदों ने फिर शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया।
जानकारों के अनुसार भाजपा के दस व कांग्रेस के पांच पार्षद शुक्रवार शाम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर जिला मुख्यालय भीलवाड़ा पहुंचे, लेकिन जिला कलक्टर के सामने पेश होने के बावजूद पर्याप्त दस्तावेज पेश नहीं कर सके। एेसे में जिला कलक्टर ने सोमवार तक पर्याप्त दस्तावेज के साथ अविश्वास प्रस्ताव पत्र पेश करने का समय दिया है।...
Comments
Post a Comment