सँस्कृत दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
बिहाड़ा:-(मुकेश वैष्णव)राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल बिहाड़ा में श्रावणी पूर्णिमा के सुअवसर पर हर साल की भांति इस वर्ष भी संस्कृत दिवस मनाया गया। कार्यक्रमकी अध्यक्षता संस्था प्रधान दशरथ कुमार पारीक ने की।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों में उत्साह देखने को मिला।बच्चो ने कार्यक्रम में संस्कृत गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम के बाद रैली का आयोजन किया गया।बच्चो ने संस्कृत के उद्गोष लगाते हुए संस्कृत के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की।अध्यापक अंकुर शर्मा ने छात्रों के साथ संस्कृत भाषा अमर रहे, अस्माकं भाषा संस्कृत भाषा आदि उद्गोष लगाये।रैली विद्यालय से गाँव के विभिन्न चौराहो से होते हुए पुनः विद्यालय पहुची।इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ़ दसरथ पारीक, अंकुर शर्मा,टोना
गुर्जर, दिनेश मीणा, आदि ने अपना सहयोग दिया।
गुर्जर, दिनेश मीणा, आदि ने अपना सहयोग दिया।
Comments
Post a Comment