बाडीवाले बाबा सहाडा का ३ दिवसीय उर्स शुक्रवार से

भीलवाडा(जयन्तिलालकोशिथल)बाडीवाले बाबा सहाडा का ३ दिवसीय उर्स शुक्रवार से।


 सहाड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित पनघटिया तालाब की पाल के नीचे हजरत उमर अली बादशाह रहमत्तुल्लाहे अलैह (बाड़ी वाले बाबा) का सालाना 3 दिवसीय उर्स  शुक्रवार दिनांक 24 अगस्त से शुरू होगा। कमेटी के सदर सिराज मोहम्मद सिंधी ने बताया कि 24अगस्त,शुक्रवार को जौहर के बाद चादर शरीफ का जलसा जामा मस्जिद सहाड़ा से शुरु होकर दरगाह शरीफ पहुंचेगा जहां चादर पेश की जाएगी। बाद नमाज ईसा महफिल व तकरीर का प्रोग्राम होगा। जिसमे झालावाड़ के मशहूर मुकररीरि मोहम्मद शाहिद रजा अशरफी व  बिहार मुजफ्फरपुर के हाफिजो कारी मोहम्मद जुनेद रजा सा. अपनी तकरीर पेश करेंगे। कमेटी के नायब सदर पहलवान उस्ताद ने बताया कि 25 अगस्त को हिंदुस्तान के  मसूर कव्वालआशिफ तसलीम अजमेरी (मुंबई) व सलीम साबरी अपनी कव्वालियां पेश करेंगे। उर्स प्रोग्राम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बारिश के मौसम को देखते हुए बरसाती शामियाना तैयार किया गया है। जायरीनों के लिए लंगर की व्यवस्था गई है। 26 अगस्त को 10:00 बजे कुल की फातेहा होगी जिसमें हिंदुस्तान के लिए अमन चैन की दुआ की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

खटवाड़ा में ऋण माफी शिविर का आयोजन हुआ 

चार दिवसीय वीर तेजाजी महाराज का मारवाडी खेल का हुआ आयोजन

बहनो ने बांधी पुलिसकर्मियों को राखी